फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 28 फरवरी को खुला रहेगा जनपद न्यायालय

Sun, 18 Jan 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय में अवकाश घोषित किया गया था। निर्देश मिला था कि इसके स्थान पर किसी चौथे शनिवार को न्यायालय कार्य दिवस के रूप में खोला जाए। उपरोक्त के अनुपालन में जिला न्यायपालिका के सभी न्यायालय 28 फरवरी को न्यायिक कार्य के लिए खुले रहेंगे। उन्होंने बताया है कि इसके मद्देनजर न्यायपालिका में पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर दीपावली के उपलक्ष्य में 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें