फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: स्टाफ नर्स ने मांगे पांच हजार रुपये, न देने पर पति के साथ तीमारदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। बछरावां सीएचसी में शनिवार की रात जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि प्रसव के बाद स्टाफ नर्स ने प्रसूता केे पति से पांच हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर स्टाफ नर्स ने अपने पति के साथ मिलकर तीमारदार की पिटाई कर दी। जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पूर्व विधायक मौके पर पहुुंचे और पूरे प्रकरण से सीएमओ को अवगत कराया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर स्टाफ नर्स और उसके पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
बछरावां कोतवाली क्षेत्र के मदाखेड़ा निवासी शुभम त्रिपाठी अपनी पत्नी रागिनी को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की रात सीएचसी लेकर पहुंचे थे। प्रसूता का नॉर्मल प्रसव कराया गया।
विज्ञापन

शुभम का आरोप है कि स्टाफ नर्स नेहा ने उनसे प्रसव के बाद पांच हजार रुपये की मांग की। उन्होंने रुपये देने पर असमर्थता जताई। जब वे 500 रुपये देने लगे तो स्टाफ नर्स आक्रोशित हो उठी और उनसे झगड़ा करने लगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करनेे पर स्टाफ नर्स नेे अपने पति शिवम मिश्रा को बुला लिया। दोनों ने मिलकर उन्हें डिलीवरी कक्ष के सामने पीटा। मारपीट से आहत शुभम ने घटना की तहरीर बछरावां कोतवाली पुलिस को दी।
वहीं प्रकरण की जानकारी होने पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला भी पहुंचे गए और उन्होंने संबंधित मामले में सीएमओ से बातचीत कर अस्पताल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही। उधर, स्टाफ नर्स नेहा सिंह का कहना है कि उन्होंने न तो किसी से पैसे मांगे और न ही किसी के साथ मारपीट की। बेवजह आरोप लगाया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने बताया कि प्रकरण जानकारी में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें