फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ में दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला करके उन्हें लहूलुहान कर दिया गया। हमलावरों ने ईंट-पत्थर भी चलाए। इसमें से घायल एक युवक सरकारी शिक्षक भी है। घायलों की हालत गंभीर होने पर डलमऊ सीएचसी से भाइयों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि दोनों भाइयों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

आदर्श नगर मुराईबाग निवासी प्रमोद कुमार दीनशाहगौरा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल कल्यानपुर बैंती में शिक्षक है। उसका बड़ा भाई प्रमोद किसान है। दिवाली पर घर के बच्चे पटाखा दगा रहे थे। घर के पास रहने वाले विपक्षी ने पटाखा दगाने से मना करते हुए गालीगलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर विपक्षियों ने लाठी-डंडे और सरिया से लैस होकर हमला बोल दिया। विपक्षी लोगों की तरफ से ईंट-पत्थर भी चला गए। इसमें प्रमोद और उसके बड़े भाई को सिर पर गंभीर चोटें आईं। वह खूून से लथपथ हो गए।
विज्ञापन

सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर घरवालों ने दोनों भाइयों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि प्रमोद कुमार की तहरीर पर आदर्श नगर मुराईबाग की रहने वाली गीता, बल्लू, गीता की लड़की नाम के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें