फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बाइक और हार्न बजाने का विरोध करने पर दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। बैरमपुर गांव में सोमवार शाम तेज बाइक चलाने व हार्न बजाने का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया। दो युवकों ने महिला और उसके पति की पिटाई कर दी। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोशनी सिंह पत्नी राहुल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के सत्यम उर्फ विवेक, विनीत सिंह पुत्र उद्धव सोमवार शाम तेज स्पीड में मोटरसाइकिल लेकर शोर-शराबा करते हुए घर के सामने से निकले तो इसके लिए मना किया गया।
इससे नाराज युवकों ने मोटरसाइकिल से उतरकर रोशनी की पिटाई कर दी। पत्नी को पीटते देख जब राहुल बचाने के लिए गए तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। घटना से आसपास के लोग जुट गए। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सत्यम और विनीत के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें