छत से गिरने से महिला की मौत के बाद जिला अस्पताल में जुटी भीड़।
- फोटो : RAIBARAILY
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को बंदरों के दौड़ाने से एक महिला छत से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में भारी तादाद में बंदर हैं। बंदरों को खदेड़ने पर वह हमला बोल देते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
बेड़ारू गांव की रहने वाली श्यामावती (50) पत्नी कबीरशरण मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे छत पर चढ़कर बंदर खदेड़ने गई थी। इसी दौरान बंदरों ने महिला को दौड़ा लिया। इससे दहशत में आई महिला भागी। घबराहट में वह छत के नीचे आ गिरी। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से घरवालों में रोना-पिटना मच गया। थानाध्यक्ष राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।