महराजगंज। अशर्फाबाद गांव में बुधवार को करंट लगने से एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। घटना से घरवालों में कोहराम मच गया।
गांव निवासी रामराज सिंह (65) भारतीय जल सेना में थे और कुछ वर्षों पहले जल सेना से रिटायर हुए थे। इस समय वह गांव में ही रहकर खेती करते थे।
बुधवार शाम छह बजे नलकूप चलाने के लिए रामराज ने जैसे ही स्टार्टर पर हाथ रखा, करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
इससे रामराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे सुशील सिंह ने बताया कि मेरे पिता नलकूप चलाने के लिए हुए थे, जहां करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।