फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आठ घंटे विलंब से आई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल

Sat, 31 Oct 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली स्पेशल, वंदेभारत समेत कई नियमित ट्रेनों ने शुक्रवार को काफी इंतजार कराया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण भी ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर देर तक रुकी, जिससे लेटलतीफी बढ़ी। दिल्ली-वाराणसी स्पेशल आठ घंटे से ज्यादा विलंब से आई। प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत 15 मिनट तो गोरखपुर लौटने वाली यही ट्रेन 20 मिनट लेट रही। लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल ने दो घंटे इंतजार कराया। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर छह घंटे देर से आई। यह ट्रेन लखनऊ से ही देर से चलाई गई। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ने पौने तीन घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ने दो घंटे और देहरादून-बनारस जनता मेल व लखनऊ-प्रयागराज गंगा गोमती एक्सप्रेस ने एक घंटे इंतजार कराया। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस पौन घंटे और सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें