फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह नाले में एक सरकारी कर्मचारी का शव मिलने से दहशत फैल गई। उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं हैं। पुलिस पानी में डूूबने से कर्मचारी की मौत होने की आशंका जता रही है। हालांकि क्षेत्रीय लोग हत्या किए जाने का अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के गौरी मनोहरपुर गांव निवासी दिलीप कुमार (48) बछरावां क्षेत्र के सीतापुर हरदोई स्थित चकबंदी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसकी शादी शिवगढ़ क्षेत्र के बेड़ारू गांव में हुई थी। यहां उसका आना-जाना रहता था।
गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बेड़ारु पावर हाउस के बगल निकले बख्तावरनगर वाया सेमरीझील नाले में दिलीप का शव मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका बैग और आधार कार्ड पड़ा था। थानेदार राकेशचंद्र आनंद ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच की।
विज्ञापन

बेटे अमित कुमार का कहना है कि हर दिन पिता घर आ जाते थे। पता नहीं उनकी मौत कैसे हो गई। पिता की मौत से बेटे समेत अन्य घरवालों के आंसू नहीं थम रहे हैं। थानेदार का कहना है कि जांच में पता चला है कि दिलीप नशे में था और पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल घरवालों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें