बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक मजदूर का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। बताते हैं कि शुक्रवार रात मृतक और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोपालीखेड़ा मजरे दोस्तपुर निवासी गुड्डू (38) गांव में ही मजदूरी करता था। पत्नी लखनऊ जिले के तेलीबाग मजदूरी करने जाती थी।
शनिवार सुबह गांव के पास से निकली रेलवे लाइन पर गुड्डू का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। आशंका है कि उसने किसी ट्रेन के आगे छलांग लगाई है।
शुक्रवार रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।