फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 22 Mar 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर टिकरान गांव में शुक्रवार को युवक का शव गांव में आम के पेड़़ से फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। गांव निवासी प्रमोद कुमार (32) का शव घर से थोड़ी दूर एक ट्यूबवेल के निकट आम के पेड़ की डाल से गमछे के फंदे से लटका मिला। सुबह खेत गए लोगों ने देखा, तो अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए और फंदा काटकर शव को नीचे उतरा। प्रमोद मजदूरी करके परिवार चलाता था। घटना के बाद से पत्नी सुमन, बेटे लवकुश (6) व अंकुश (3) का रो-रो कर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें