फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहटा पुल के पास मिला युवक का शव, घरवालों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। शारदा सहायक नहर में डूबे युवक का शव रविवार को भदोखर में बेहटा पुल के पास से झाड़ियों में फंसा मिला।
विज्ञापन

वह शुक्रवार शाम को हाथ धोते समय नहर में गिर गया था। युवक की मौत से घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरचंदपुर के सरावां गांव निवासी हिमांशु (18) मिल एरिया थाना क्षेत्र में हरदासपुर गांव में अपने मामा के घर पर रह रहा था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह नहर की तरफ नित्यक्रिया के लिए गया था।
इसी दौरान वह नहर में गिर गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लगा था। इस घटना से गुस्साए लोगों ने शनिवार को रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया था। ग्रामीणों ने पुलिस पर युवक की खोजबीन करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया था। युवक की खोजबीन के लिए लखनऊ से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी। रविवार सुबह खोजबीन के दौरान भदोखर थाना क्षेत्र में बेहटा पुल के पास से युवक का शव मिल गया। शव पुल की झाड़ियों में फंसा था।
विज्ञापन

जानकारी होने पर सीओ सदर वंदना सिंह और दरोगा मालिकराम पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बेटे का शव देख पिता संतोष व मां मिथिलेश बेसुध सेे हो गए। नहर में डूबा हिमांशु बचपन से ही मामा बबलू के घर पर रह रहा था। वह मरियम महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें