फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने तोड़ी गांधीजी की प्रतिमा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के शेषपुर समोधा में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ दी गई। प्रतिमा का सिर अलग हो गया। घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। पूर्व प्रधान शिवशंकर शुक्ला, राकेश कुमार, सिपाही लाल ने बताया कि शेषपुर समोधा गांव में महात्मा गांधी की करीब 30 साल पुरानी प्रतिमा लगी है।
विज्ञापन

शनिवार रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा को तोड़ दिया। रविवार की सुबह लोग उधर पहुंचे तो देखा कि प्रतिमा का सिर गायब था। यह देख लोग दंग रह गए। केके शुक्ला, आशीष सिंह ने कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एसडीएम महराजगंज सालिगराम ने बताया कि जानकारी नहीं है। प्रतिमा का जीर्णोद्धार कराने के साथ ही अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें