फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पीसीएफ के 57 क्रय केंद्रों पर डंप धान, बैरंग लौट रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर डंप धान का उठान न होने से और खरीद ठप हो गई है। हाल ये है कि पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर 18 हजार मीट्रिक टन धान डंप है। इससे सर्दी में धान लेकर केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। केंद्र प्रभारियों को नोटिस देने के बाद भी समस्या जस की तस है। अधिकारियों का दावा है कि धान उठान के लिए ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया पूरी होने के चलते समस्या आ रही है।
विज्ञापन

जिले में इस बार किसानों का धान खरीदने के लिए पीसीएफ के 57 क्रय केंद्र खुले हैं। इन केंद्रों पर धान उठान और ऑनलाइन बोरी न होने की वजह से धान खरीद ठप हो गई है। इससे किसान परेशान हैं।
पीसीएफ के जिला प्रबंधक वीरेंद्र यादव ने बताया कि पीसीएफ केंद्रों पर अब तक 40 हजार 354 मीट्रिक धान खरीदा जा चुका है, लेकिन 18 हजार मीट्रिक टन धान का उठान नहीं हो सका है। 36 केंद्र प्रभारियों को नोटिस देकर धान उठान के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

तौल के लिए केंद्रों पर रात गुजार रहे किसान
ऊंचाहार। तहसील क्षेत्र में पीसीएफ धान क्रय केंद्रों पर उठान न होने से लगभग 23 हजार क्विंटल धान केंद्रों पर डंप हो गया है। लगभग 15 हजार क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है। ऑनलाइन बोरी न होने से केंद्रों पर खरीद बंद है। किसान ट्राली खड़ी कर केंद्र पर ही सोने को मजबूर हैं। क्षेत्र में साधन सहकारी समिति रोहनिया, खुर्रमपुर, ऊंचाहार, किशुनदासपुर, रामसांडा, भीख सिद्धौर, दौलतपुर, गोकुलपुर रोझइया समेत पीसीएफ के आठ धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर ऑनलाइन चालान और बोरी न होने से खरीद ठप है।
धान खरीद केंद्र साधन सहकारी समिति किशुनदासपुर में धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हैं। ऑनलाइन बोरी न होने से यहां पर खरीद बंद है। 10 दिनों से ट्रालियां खड़ी हैं। इटौरा बुजुर्ग गांव के किसान बजरंग सिंह, राममोहन, चडऱई गांव के किसान राजेंद्र कुमार, नेवादा के किसान रामकिशुन ने बताया कि एक हफ्ते से धान बेचने के लिए केंद्र पर रात गुजार रहे हैं, पर धान तौला नहीं जा सका। नेवादा गांव के किसान राघवेंद्र सिंह, मिश्रपुर के अशोक कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को धान की तौल हुई थी, लेकिन ऑनलाइन बोरी न होने से मशीन पर अंगूठा नहीं लगा है। गेहूं व आलू की फसल के लिए खाद व दवा लेना है, लेकिन पैसा न होने से परेशानी है।
एडीओ सहकारिता रमेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन बोरी की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही बोरी भेजकर खरीद शुरू कराई जाएगी। एसडीएम आशीष मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया पूरी न होने से धान उठान में दिक्कत आ रही है। जल्द समस्या दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें