फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी फसल में दूर होगा सिंचाई का संकट, ढाई लाख किसानों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। करीब ढाई लाख किसानों को सिंचाई की समस्या से राहत मिलेगी। रबी सीजन की फसलों को भरपूर पानी मिलेगा। इसके लिए माइनरों और रजबहों की सिल्ट सफाई का काम शुरू हो गया है। इस बार 2034 किलोमीटर नहरों की सिल्ट साफ कराई जाएगी।
विज्ञापन

नहरें सिल्ट से पटी होने के कारण किसानों को सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ रहा था। इसके लिए करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले भर में सिंचाई विभाग के आठ खंडों की नहरें हैं। इन नहरों से करीब ढाई लाख किसान फसलों की सिंचाई करते हैं।
खरीफ सीजन में नहरों में सिल्ट और झाड़ियां उगी होने के कारण सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ा। खरीफ में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई में विलंब हुआ। नहरों से भी भरपूर पानी नहीं मिल सका। इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। दिसंबर महीने से गेहूं की बुआई तेजी आएगी। गेहूं की सिंचाई के लिए किसानों को परेशानी न हो इसके लिए सिंचाई विभाग ने सिल्ट सफाई का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

किस खंड में कितनी नहरें
खंड नाम नहरों की लंबाई
सिंचाई खंड दक्षिणी 1140
सिंचाई खंड 45 285
उन्नाव खंड शारदा नहर 249
शारदा नहर खंड लखनऊ 141
शारदा सहायक खंड 28 72
शारदा सहायक खंड 41 31
सिंचाई खंड प्रतापगढ़ 78
सिंचाई खंड उन्नाव 38
दो चरणों में होगा सफाई का कार्य
बजट के अभाव में सफाई का काम दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में उन नहरों को चयनित किया गया जिनसे ज्यादा किसान सिंचाई करते हैं। सभी नहरों की सफाई के लिए करीब आठ करोड़ रुपये की जरूरत है। अब तक महज चार करोड़ रुपये ही मिले हैं। बजट के हिसाब से नहरों की सफाई काम भी चल रहा है। पहले चरण में 800 किलोमीटर नहरों की सफाई का लक्ष्य रखा गया है। बजट मिलने पर शेष नहरों की सफाई शुरू होगी।
नहीं होगी पानी की किल्लत
किसानों को सिंचाई के लिए पानी की किल्लत नहीं होगी। सिल्ट सफाई काम तेजी से चल रहा है। पहले चरण की सफाई का काम आधे से ज्यादा हो चुका है। 15 दिसंबर तक नहरों की सफाई का काम पूरा होने के बाद पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

-हेमंत कुमार वर्मा, एक्सईएन, सिंचाई खंड दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें