फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी-अधूरी तैयारियों के बीच कल से होगी धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में एक नवंबर से आधी अधूरी तैयारियों के बीच धान खरीद शुरू होगी। धान खरीद के लिए केंद्र बना दिए गए हैं। केंद्र प्रभारियों से खरीद से जुड़े सभी इंतजाम पूरा करने के लिए कहा गया है। हालांकि कई ऐसे केंद्र हैं, जहां पर अभी बोरे, किसानों की जागरूकता और खरीद के लिए बैनर नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ रामानंद जायसवाल ने बताया कि जिले में एक नवंबर से धान शुरू होगी। धान खरीद के लिए इस बार 73 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही शासन की ओर से एक लाख 85 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। सामान्य धान 2040 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। सभी केंद्रों पर धान भंडारण के लिए 10 लाख बोरे की व्यवस्था कराई गई है। धान खरीद के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें