फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से 44 हजार रुपये की ऑनलाइन शापिंग

Fri, 16 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
Online shopping
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से खाते से ऑनलाइन शापिंग कर ली गई। पीड़ित के मोबाइल पर एसएमएस आने पर रुपया निकलने की जानकारी हुई। उचक्कों ने पहले अपने को बैंक कर्मचारी बताकर युवक से एटीएम का पासवर्ड पूछा, फिर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने शुक्रवार को बैंक और कोतवाली में शिकायत की।
विज्ञापन


शंकर नगर मोहल्ला निवासी सुंदरम चौरसिया का खाता पंजाब नेशनल बैंक मुराईबाग में है। पीड़ित ने बताया कि सुबह उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को बैंक कर्मचारी बताया। कहा कि आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। उसका रिनीवल करने के लिए पासवर्ड मांगा।

पीड़ित ने पासवर्ड बता दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 44 हजार 500 रुपया निकलने का एसएमएस आया। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर जानकारी ली। शाखा प्रबंधक अभिराम श्रीवास्तव ने बताया कि खाते से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। खाते को लॉक कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें