फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या

Sun, 14 Jun 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरतनगंज के पूरे पासिन मजरे कुकहा रामपुर गांव निवासी मुन्ना उर्फ शिवराम किसानी करता है। शाम को वह घर पर नहीं था। घर पर उसकी पत्नी गुटाना उर्फ श्रीमती (35) थी। इसी दौरान गुटाना की उसके देवर सियाराम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इतनी सी बात पर देवर खफा हो गया। उसने लाठी से भाभी पर हमला बोल दिया। भाभी जान बचाकर भागी तो उसने दौड़ा-दौड़ाकर लाठी से पीटा। इससे गुटाना की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की हत्या की खबर से ग्रामीणों का मौके पर मजमा लग गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतका अपने पीछे पति के अलावा बेटे राजेश (7), शिव कुमार (4) को छोड़ गई है। थानेदार दिनेश यादव ने बताया कि आरोपी देवर सियाराम को हिरासत में ले लिया गया है। देवर ने भाभी की किस बात को लेकर हत्या की, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें