फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में सातवीं के छात्र को मारी गोली

Sun, 10 Jan 2016 11:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात घर के दरवाजे पर अलाव ताप रहे छात्र को गोली मार दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने घायल को सीएचसी तिलोई में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताते हैं कि हमलावर हत्या के मामले में पैरवी न करने का दबाव बना रहे थे।

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। उतरपारा निवासी नन्हें वर्मा का बेटा लवलेश कुमार वर्मा (14) मदन मोहन जूनियर हाईस्कूल बारकोट में कक्षा-7 का छात्र है।
विज्ञापन


साथ ही वह खेती में हाथ बंटाता है। शनिवार रात वह चचेरे भाई अशोक वर्मा के दरवाजे बैठकर अलाव ताप रहा था। परिवार के ही नन्हें वर्मा और राम बहादुर भी वहां पर बैठे थे।

इसी दौरान गांव का राम जगजीवन और राम सहज वहां आ गए। दोनों से वहां पर बैठे अशोक व अन्य लोगों से कहासुनी हुई। इसके बाद रामसजीवन ने तमंचे से फायर कर दिया।

गोली किशोर लवलेश के दाहिने पैर की जांघ में लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़ा। इलाकाई लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के आने के पहले ही हमलावर भाग गए। घर वालों ने घायल छात्र को सीएचसी तिलोई में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

छात्र के चचेरे भाई अशोक वर्मा ने बताया कि छह माह पहले उसके पिता रामपाल की आरोपियों के परिवारीजनों ने हत्या कर दी थी। आरोपी इस मुकदमे में पैरवी न करने का दबाव बनाने आए थे।

गालीगलौज की और विरोध करने पर गोली मार दी। मोहनगंज पुलिस की उदासीनता से करीब छह माह पूर्व ग्राम प्रधान रामपाल की हत्या का विवाद खूनी संघर्ष का रूप लेता जा रहा है।

दोनों तरफ से अब तक एक-दूसरे पर दो हमले किए जा चुके हैं। दरअसल प्रधान रामपाल शनिवार को हमले में घायल हुए लवलेश का चाचा था।

ग्राम प्रधान की हत्या में रामजगजीवन और राम सहज के परिवारीजनों का हाथ था। हत्या के दो माह बाद प्रधान के परिवारीजनों ने राम जगजीवन और रामसहज पर फायरिंग की थी, जिसमें रामजगजीवन घायल हो गया था।

दूसरा हमला शनिवार को राम जगजीवन और रामसहज ने मृतक प्रधान के परिवारीजनों पर किया। तिलोई सीओ मधुबन कुमार का कहना है कि रंजिश में छात्र पर हमला हुआ है।

छात्र के चचेरे भाई की तहरीर पर रामजगजीवन और राम सहज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के निर्देश मोहनगंज पुलिस को दिए गए है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें