फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोन बाईपास पर संदिग्ध हालात में घायल मिले दो युवक

Wed, 16 Mar 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को संदिग्ध हालात में घायल मिले युवकों के बारे में अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह सलोन बाईपास पर संदिग्ध हालात में दो युवक घायल अवस्था में मिले। यह कब, कहां और कैसे घायल हुए, इस पर संशय बना हुआ है। हालांकि पुलिस अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों के घायल होने की बात कह रही है।
विज्ञापन


एक युवक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सलोन बाईपास पर सुबह माजिद खान (35) पुत्र जाकिर हुसैन भुजवा साहबगंज प्रतापगढ़,  जुनैद (34) पुत्र तौहीद निवासी दिलावलपुर अमेठी संदिग्ध हालात में घायल अवस्था में सलोन बाईपास पर सड़क किनारे मिले।

सलोन पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती युवकों से घटना की बाबत पूछताछ की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार किया। इसमें माजिद खान की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इनके पास एक संदिग्ध बैग मिला है, जिसमें चाबी, पेचकस समेत अन्य सामान मिला है। कोतवाल बीके सिंह का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन से दोनों युवक घायल हुए हैं। दोनों कहां जा रहे थे और किस वाहन से थे, इसकी जांच की जा रही है। घायलों ने नाम पता तो बताया, लेकिन पूरी घटना नहीं बता पा रहे हैं।

घायल माजिद को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। ठीक होने पर पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि युवकों की ग्रामीणों ने पिटाई की है, जिसके चलते दोनों घायल हुए। इसके पीछे माना जा रहा है कि दोनों युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई तो दोनों को पीट दिया और सड़क पर फेंक कर भाग गए। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आ रही है। हालांकि कोतवाल का कहना है कि दोनों युवक कैसे घायल हुए हैं, इसकी जांच की जा रही है। पूरे मामले का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें