फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घर व दो दुकान से लाखों की चोरी

Thu, 18 Jun 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर क्षेत्र मेंे जीआईसी के सामने शफीक के घर में चोर सेंध लगाकर अंदर घुस गए। घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर 30 हजार की नकदी और 50 हजार रुपये के जेवर चुरा ले गए। पीड़ित ने तहरीर कोतवाली में दे दी है। कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि जांच की जा रही है। तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक, मोहनगंज के शाहमऊ निवासी महेंद्र कुमार के घर में चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। घर में रखे 10 हजार रुपये और 10 हजार के कपड़े चुरा ले गए। पीड़ित ने तहरीर दे दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। एसओ रतन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक, कठगर निवासी शिवपूजन सिंह लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता है। रात में वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे मेें सो रहा था। इसी बीच चोर घर के पीछे दीवार काटकर अंदर घुस गए। बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे चार लाख कीमत के सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर घुरवारा पुलिस चौकी में दी है। करीब पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इन्हौंना प्रतिनिधि के मुताबिक, अहोरवा भवानी कस्बे में दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत 50 हजार का सामान पार कर दिया। सिंहपुर निवासी बबलू अहोरवा भवानी चौराहे पर मोबाइल की दुकान चलाता है। रात में चोर दुकान का ताला तोड़कर आठ नए मोबाइल, 10 हजार रुपये नगद व मोबाइल की बैट्री चुरा ले गए। इसी तरह अवधेश कुमार निवासी पन्हौना भी यहीं पर मोबाइल की दुकान खोले है। इनके यहां से चोर ताला तोड़कर छह नए मोबाइल, आठ हजार नगद, आठ हजार के रीचार्ज कूपन पार कर दिया। पीड़ितों ने तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें