फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 07 Apr 2019 11:43 PM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली पुलिस ने इनामी समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से पिस्टल, जबकि दो के पास से तमंचा मिले हैं। पुलिस का दावा है कि ये सभी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन



एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शहर के गोरा बाजार के पास एक अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। सदर कोतवाल अतुल सिंह ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर एक बदमाश को दबोच लिया। उसकी पहचान मौहारी का पुरवा निवासी करन राजपूत के रूप में हुई है।


उसके खिलाफ तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास एक तमंचा बरामद हुआ है। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। एक मामले में वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि बछरावां पुलिस ने चुरुवा निवासी नेपाल सिंह को तमंचे के साथ दबोचा। नेपाल सिंह जिला बदर था, लेकिन जिले की सीमा में घूम रहा था। महराजगंज पुलिस ने पूरे हरपाल मजरे दौतरा गांव निवासी मोनू उर्फ संदीप कुमार को पिस्टल के साथ दबोचा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें