फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर मे चोरी

Mon, 29 Jun 2015 11:33 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र के थुलेंडी गांव स्थित पिपलेश्वर शिव मंदिर से चोरों ने रविवार रात नकदी समेत 50 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो गुस्साए लोग थाने पहुंचे और घटना का खुलासा करने के लिए आवाज उठाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पिपलेश्वर शिव मंदिर का गेट तोड़कर चोर अंदर घुसे और वहां चढ़ावे का 20 हजार रुपये नगद और छोटे-बड़े 20 पीतल के घंटे, भजन कीर्तन के लिए रखे माइक मशीन व बैट्री चुरा ले गए।

घंटों का वजन 80 किलो बताया गया है। कुल चोरी 50 हजार रुपये से अधिक की बताई जा रही है। शिवभक्त मंदिर दर्शन करने गए तो मंदिर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने में दी है और थाने पहुंचकर नाराजगी जताई। एसओ आरपी रावत ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें