फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पांच मकानों में चोरी

Fri, 11 Dec 2015 11:00 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह घटनाओं की जानकारी होने पर लोगों में दशहत है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने की बात कह रही है। चोरों का निशाना खालीसहाट मोहल्ले के मकान थे।
विज्ञापन


वहां के निवासी डॉ. मोहम्मद लईक तेलियाकोट में क्लीनिक चलाते हैं। डॉक्टर के परिवारीजन कमरे का दरवाजा बंद करके सो रहे थे। कमरे का दरवाजा खोलकर दाखिल हुए चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर तीन लाख रुपये व कीमती जेवरात समेट ले गए।

इसी तरह मोहल्ले के मोहम्मद शान, मुस्तकीम, मोहम्मद मूसा और दिलकुश के मकानों को भी चारों ने निशाना बनाया। इन मकानों में भी लोग सो रहे थे लेकिन उन्हें बदमाशों के दाखिल होने की भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


सुबह परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई। पांचों घरों से करीब 10 लाख रुपये के जेवर और नगदी चोरी होने की बात कही जा रही है।

एक साथ पांच घरों में चोरी का पता चलने पर मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में हैं। नागरिकों का कहना है कि पुलिस गश्त के बजाय सोती रहती है।

इसी वजह से एक रात में इतनी चोरियां हो गईं। उधर कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्र का कहना है कि अभी तक तीन घरों में चोरी का पता चला है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें