डीएम सूर्यपाल गंगवार ने संशोधित चुनाव कार्यक्रम की तिथियां घोषित कर दी हैं। तीसरे चरण का चुनाव पांच दिसंबर से बढ़ाकर छह दिसंबर कर दिया गया था लेकिन शुक्रवार को तीसरे चरण के मतदान की तिथि को एक दिन और बढ़ाकर सात दिसंबर कर दिया गया है।
चौथे व अंतिम चरण का मतदान अब नौ दिसंबर के स्थान पर 10 दिसंबर को होगा। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि मतगणना 12 दिसंबर को होनी थी लेकिन अब 13 दिसंबर को होगी। संबंधित अधिकारियों को संशोधित चुनाव कार्यक्रम के तहत तैयारियों को पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।