अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बेनीपुर मजरे ठोकरपुर गांव में चोरों ने चार दिन पहले दीवार में नकब लगाकर नगदी समेत एक लाख का माल पार कर दिया।
पीड़ित ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। गांव निवासी शौकल अली खेती करता है। 26 जुलाई की रात चोरों ने घर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए।
घर में रखे 70 हजार रुपये नकद, तीन पीतल के बटुआ, फूल की थाली, कपड़े सहित एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। उसने बताया कि थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एसओ दिनेश यादव ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।