फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय के वाहन चालक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 13 Jun 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर के दुबेपुर मजरे हाजीपुर गांव निवासी लवलेश कुमार (48) सचिवालय लखनऊ में वाहन चालक था। 10  जून को ड्यूटी से सीधे अपनी बुआ नकड़वारा पोस्ट बाकरगंज थाना महराजगंज जिला फैजाबाद के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। 11 जून की शाम लवलेश के बुआ के लड़के रामअशीष मिश्र ने उसके घर पर फोन करके बीमारी से मौत होने की सूचना दी और शव लाने की बात बताई। रात में साढ़े ग्यारह बजे शव घर पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे विपिन कुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार के पहले शव को घर में नहलाने के लिए खोला गया तो शरीर पर चोट के निशान मिले। इस पर सभी को हत्या की आशंका हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज यदुवेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद लवलेश की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें