फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में 70 पेटी शराब बरामद

Sun, 09 Aug 2015 12:04 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल एरिया पुलिस ने शनिवार रात मुराइन का पुरवा गांव  में छापा मारकर शराब बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया। करीब 70 पेटी शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने एक धंधेबाज को हिरासत में ले लिया है, जबकि कई अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। मौके से पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। शराब अंग्रेजी है या देसी, इसकी जांच की जा रही है। एक असलहा भी मिला है।

एसओ मिल एरिया अरुण शुक्ला ने मुखबिर की सूचना पर फोर्स के साथ रात में मुराइन का पुरवा गांव में छापा मारा। छापे के दौरान गांव के एक व्यक्ति के यहां से 70 पेटी शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं रैपर, बोरा ढक्कन, मोहरें समेत अन्य शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, यहां पर शराब बनाई जा रही थी। बरामद शराब नकली है या असली, इसकी जांच की जा रही है।

एसओ ने बताया कि धंधेबाज मोहनलाल को हिरासत में लिया गया है। अन्य धंधेबाजों की तलाश की जा रही है। एक असलहा, कई जिंदा कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें