फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी की हत्या

Sun, 16 Aug 2015 11:21 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने पत्नी का सिर दीवार से लड़ाकर बुरी तरह घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


डलमऊ क्षेत्र में पूरे कोदऊ मजरा पखरौली की रहने वाली सुमन (25) की शादी दो साल पहले इसी क्षेत्र के जोहवानटकी गांव निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। वह गर्भवती थी। अर्जुन खेती करता है।

बताते हैं कि पति के मोबाइल में समय व तारीख डिलीट हो गई थी। शाम को वह घर लौटा तो मोबाइल में समय व तारीख डिलीट मिली। इस पर पत्नी से झगड़ा करने लगा।

गुस्से में अर्जुन ने पहले तो सुमन को हाथ से मारा फिर उसका सिर दीवार से लड़ाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवारीजन सुमन को सीएचसी ले गए जहां से जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर कोतवाल ओपी यादव छानबीन करने मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता संतलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उसकी बेटी का सिर दीवार से लड़ाकर दामाद ने गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे सुमन की मौत हो गई।

कोतवाल का कहना है कि आरोपी अर्जुन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें