फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर गोदाम प्रभारी से लूटे तीन लाख

Wed, 13 Jan 2016 11:59 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने गैस गोदाम प्रभारी और उसके साथी से तमंचे के बल कर तीन लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे कहुवा गांव के पास हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। यही नहीं पीछा कर रहे लोगों पर बदमाशों ने कई राउंड फायर भी झोंके, गनीमत रही कि किसी को गोली लगी नहीं।

खबर लिखे जाने तक पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। सलोन गैस सर्विस का कहुवा गांव में गोदाम है। सलोन देहात में जगतपुर रोड निवासी श्रवण कुमार गैस गोदाम का प्रभारी है।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम गोदाम बंद करने के बाद एजेंसी मालिक सुधीर रस्तोगी का बेटा प्रखर रस्तोगी समेत छह कर्मचारी तीन अलग-अलग बाइकों से एजेंसी के लिए निकले।

श्रवण अपनी बाइक से डिलीवरी मैन राज नारायण को लेकर जा रहा था। गोदाम प्रभारी तीन लाख रुपयों से भरा बैग अपने साथ लिए हुए था।

गोदाम के पास ही रायबरेली-जगतपुर रोड पर दो बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले।

गोदाम प्रभारी और एजेंसी मालिक के बेटे ने करीब 20 किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से लुटेरों ने पीछा कर रहे लोगों पर फायर भी झोंके, गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ में काफी किलेबंदी की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी पन्नेलाल यादव का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें