फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिस्ट ने लगाया इंजेक्शन, मरीज की मौत

Sat, 13 Jun 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी के गौतमनखेड़ा मजरे हसनापुर निवासी रामगोपाल सिंह अपने बेटे धनंजय सिंह (22) को कमर दर्द की शिकायत पर शुक्रवार की सुबह सीएचसी ले गए थे। डॉक्टर से दवा लेने के बाद वे गौतमन चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और संचालक विष्णु कुमार मिश्रा को सीएचसी का पर्चा दिखाया। संचालक ने अस्पताल में कम पावर की दवा लिखने की बात कहते हुए युवक को कोई इंजेक्शन लगा दिया। करीब सवा 11 बजे इंजेक्शन लगते ही युवक तड़पने लगा। झनझनाहट के साथ ही उसे उल्टी हुई और दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने मेडिकल स्टोर संचालक की जमकर पिटाई की, लेकिन वह भाग निकला। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पहले मेडिकल स्टोर में आग लगा दी, फिर गौतमन चौराहे पर जाम लगा दिया। मेडिकल स्टोर संचालक पर केस दर्ज कराने के साथ ही गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही सीओ लालगंज देशवराज कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। युवक के पिता रामगोपाल सिंह की सरेनी थाने में मेडिकल स्टोर संचालक व मदईखेड़ा निवासी विष्णु कुमार मिश्रा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें