पूरे गुरु मजरे बरारा बुजुर्ग निवासी दामिनी (10) देर रात करीब दस बजे घर
में पंखा लगा रही थी। इसी बीच उसे करंट लग गया। चीख पुकार पर बालिका की मां
सरोज (30) उसे बचाने दौड़ी, तो वह भी करंट की चपेट में आ गई।
हादसे में
दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिवारीजन मां-बेटी को सीएचसी डलमऊ ले गए,
जहां डॉ. बीएल वर्मा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि
मां-बेटी की करंट लगने से मौत हुई है।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। उधर,
करंट लगने से मां-बेटी की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना
को लेकर ग्रामीण भी दुखी हैं।