फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्याकर खेत में गाड़ा शव

Sun, 20 Sep 2015 11:07 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में चांदी के कड़े न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पहले जलाकर मार डाला और फिर उसका शव खेत में गाड़ दिया। यही नहीं हत्या करने के बाद विवाहिता के कहीं भाग जाने का नाटक भी किया। मृतका की मां को भी उसके कहीं भाग जाने की जानकारी दी। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर पति, ससुर, सास समेत छह लोगों के खिलाफ विवाहिता की हत्या करने और शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम के लिए खोदाई कर शव बाहर निकालने के लिए पुलिस ने उच्च अधिकारियों से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र के पल्टीखेड़ा गांव की रहने वाली रीता देवी (20) की शादी इसी साल 26 जून को खीरों थाना क्षेत्र के कुसंडी गांव निवासी दिनेश के साथ हुई थी। दिनेश कानपुर में एक चप्पल बनाने की फैक्ट्री में नौकरी करता है। 29 अगस्त को दिनेश पत्नी के साथ ससुराल गया था। बताते हैं कि दिनेश ने अपनी सास से दुकान करने के लिए चांदी के कड़े मांगे थे। जिस पर उन्होंने देने से इंकार कर दिया था। इसी बात से खफा होकर रीता देवी का उत्पीड़न किया जाने लगा।
ससुरालीजनों ने 15 सितंबर को फोन करके अपनी सास को बताया कि रीता कहीं भाग गई है। मां समेत मायका पक्ष के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। मां राजरानी शुक्रवार शाम बेटी की ससुराल आकर घटना के बारे में जानकारी की। जहां कुछ ग्रामीणों से जानकारी मिली कि उसकी बेटी को जलाकर मार डाला गया और खेत में शव गाड़ दिया गया। शनिवार सुबह मां ने ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी कि पति समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसकी बेटी की हत्या कर दी है। एसओ आरपी रावत ने बताया कि मृतका की मां राजरानी ने पति दिनेश, ससुर रामराज, सास और तीन अज्ञात के खिलाफ बेटी की हत्या करने, शव छिपाने की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने गांव जाकर जांच की। संदेह के आधार पर पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने रीता की हत्या कर शव खेत में दबा देने की बात कबूल ली। पोस्टमार्टम के लिए दफनाए गए शव को खोदाई कर बाहर निकालने के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। उन्होंने बताया कि दहेज की खातिर वारदात को अंजाम दिया गया है। ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या कहीं कि, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना पूरी सच्चाई जानने के लिए पति और ससुर से पूछताछ कर रही है। लेकिन अधिक जानकारी अभी नहीं जुटा पाई है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें