फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लगी जेसीबी पकड़ी

Tue, 23 Jun 2015 11:28 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में मंगलवार को अवैध मिट्टी खनन करते समय पुलिस ने एक जेसीबी मशीन पकड़ी, जबकि उसका चालक भाग गया। इस दौरान मिट्टी की ढुलाई कर रहे कई चालक भी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकले। पुलिस ने लावारिस में जेसीबी को थाने ले आई है।
विज्ञापन


खीरों ब्लॉक में अवैध तरीके से मिट्टी खनन किया जा रहा है। इन पर पुलिस न शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार की दोपहर ठाकुरपुर मजरे खानपुर खुष्टी गांव में नहर के किनारे खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खोदाई करके मिट्टी की ढुलाई करा रहे थे।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की भनक लगते ही खनन माफिया सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मौके से भाग गए। साथ ही जेसीबी चालक भी भाग निकला।

 तीन दिन पहले पुलिस ने खनन माफिया पर शिकंजा कसते हुए छोटा भगतखेड़ा मजरे सेमरी से एक खनन माफिया की जेसीबी को कब्जे में लेकर केस दर्ज किया था।

एसओ आरके शर्मा ने बताया कि अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रही एक जेसीबी कब्जे में ले ली गई है। चालक भाग गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें