फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर धारदार हथियार से हमला छप्पर जलाया

Sun, 20 Sep 2015 11:09 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह थाना क्षेत्र में यूकेलिप्टस के पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में रविवार को एक किसान पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया गया। यही नहीं हमलावरों ने उसके घर पर रखा छप्पर भी जला दिया। हालत गंभीर होने पर किसान को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अकबर का पुरवा मजरे सरायं मानिक गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ काटने को लेकर परशुराम और छोटे के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में शनिवार को छोटे ने मेवालाल, विनोद और संतोष के साथ मिलकर परशुराम की जमकर पिटाई की थी। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज हमलावरों ने रविवार को किसान परशुराम को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि किसान के घर में रखे छप्पर में भी आग लगा दी। परिवारीजनों ने किसान को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ पवन त्रिवेदी ने बताया कि शनिवार को दर्ज की गई रिपोर्ट में प्राणघातक हमले की धाराएं बढ़ा कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें