जानकारी के मुताबिक जगतपुर निवासी रामदुलारे (55) शनिवार शाम बहन के गांव महुवारी का पुरवा, भदोखर से लौट रहा था।
जगतपुर कस्बे के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे रामदुलारे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां मौत हो गई।