फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी में लगी आग से महिला की मौत, पति झुलसा

Wed, 02 Sep 2015 11:35 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात चूल्हे में खाना बनाते वक्त एक महिला जल गई। बचाने में पति भी झुलस गया। दोनों को लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां पत्नी की मौत हो गई। उधर मृतका के भाई ने बहनोई पर हत्या कर आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के बुढनापुर गांव निवासी सुनीता (24) की शादी 2006 में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़ारू गांव निवासी मायाराम उर्फ गुड्डू के साथ हुई थी।

पति गुड्डू ने बताया कि देर शाम सुनीता चूल्हे में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी साड़ी में आग लग गई। आग बुझाने में गुड्डू भी 40 फीसदी झुलस गया।

गंभीर हालत में दोनों को सिविल अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां देर रात सुनीता की मौत हो गई।  सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई रामस्वरूप ने बहनोई गुड्डू पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बहनोई ने उसकी बहन को जलाकर मार डाला है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उसका कहना है कि बहनोई आए दिन किसी न किसी बात पर बहन को मारता पीटता था। एसओ केपी यादव ने बताया कि बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें