फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग में जिंदा जली मासूम, दो बहनें भी झुलसीं 

Fri, 12 Apr 2019 11:32 PM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज कस्बे की गुड़मंडी मोहल्ले में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे अचानक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इस दौरान घर के एक कमरे में सो रही दो साल की मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन



जबकि उसकी दो बहनें आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस र्गइं। इनमें से एक बहन की हालत गंभीर है। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। यहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, जबकि दूसरी बहन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।


अचानक लपटें भड़कने से घर के लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बचाव कार्य के दौरान एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया। हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हुआ।
विज्ञापन



आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। खबर पाकर एसडीएम जीतलाल सैनी, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम, तहसीलदार अमिता यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।


 गुड़मंडी स्थित मकान में तीन सगे भाई बजरंगी गुप्ता, बउवन गुप्ता और मम्मू गुप्ता परिवार समेत रहते हैं। अचानक उनके मकान में आग लग गई। लपटें उठतीं देख घर के सदस्यों में अफरातफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरा मकान आग की चपेट में आ गया।


तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। जिस समय आग लगी घर के भीतर मां राजवती, बजरंगी की पत्नी आरती, बउवन की पत्नी शालिनी के अलावा बजरंगी के बेटियां वैष्णवी (4), लक्ष्मी (2) व अनन्या (1) थीं।


तीनों बच्चियां आग की चपेट में आकर झुलस गईं। वैष्ण्वी को मामूली रूप से झुलसने के कारण अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि लक्ष्मी की घर में ही मौत हो गई। बताते हैं कि लपटें भड़कने के दौरान वह कमरे में सो रही थी।


वहीं एक साल की अन्यया 70 प्रतिशत झुलस गई। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार करने के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। अन्यया को परिवारीजन लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया है।


वहीं आग बुझाते समय फायर ब्रिगेड के हेड चालक आनंद सिंह कांच गिरने जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाकर इलाज कराया गया। सूचना पाकर एसडीएम जीतलाल सैनी, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम, तहसीलदार अमिता यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।


लपटें इतनीं भयावह थीं कि तहसील के अलावा रेल कोच कारखाने की फायर ब्रिगेड भी बुलानी पड़ी। एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए और पीड़ित परिवार की मदद देने का भरोसा दिया। 
 

विधायक धीरेंद्र सिंह ने पहुंचकर बंधाया ढांढस 
क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह घटना की सूचना मिलने पर घर पहुंचे और इस हादसे पर गहरी संवेदना प्रकट की। उनके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें