फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़ सात लाख का माल चोरी

Fri, 19 Jun 2015 11:36 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष नगर निवासी अजय कुमार सिंह सतांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रौला में प्रधानाध्यापक हैं। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे लालता मजरे हाजीपुर निवासी ईंट भट्ठा संचालक सुरेश सिंह उनके घर में किराए पर रहते हैं। स्कूल में छुट्टी के कारण प्रधानाध्यापक अपने गांव अखंडपुर थाना खीरों चले गए थे। वहीं सुरेश गुरुवार को किसी काम से बांदा गए थे। उनकी पत्नी ममता बच्चों के साथ छह सात दिन पहले मायके चली गई थीं। गुरुवार की रात घर में ताला बंद था। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने घर खाली पाकर ईंट भट्ठा संचालक के घर से तीन लाख रुपये नगद और करीब चार लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। वहीं हेड मास्टर के कमरों का भी ताला तोड़ दिया, लेकिन वहां से चोरों के हाथ कोई सामान नहीं लगा। भट्ठा संचालक शुक्रवार की सुबह घर लौटा तो घटना की जानकारी हुई। इसकी सूचना पुलिस और हेड मास्टर को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें