फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी का सई नदी में मिला शव 

Fri, 29 Mar 2019 12:45 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

बछरावां थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता किशोरी का शव बुधवार को सई नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। आशंका है कि किशोरी का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन



थाना क्षेत्र के रामबख्श खेड़ा मजरे सरांय उमर निवासी राम समुझ ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसकी पुत्री शांति (15) सोमवार को खेतों की ओर गई थी। तब से वह वापस नहीं लौटी। रामसमुझ व उसका बेटा रामू मजदूरी करने गया है।


घर में सिर्फ मृतका की मां राम कुमारी व बहन नीतू है। मां और बहन लगातार उसे खोज रहे थे। इसी बीच सई नदी में शांति का शव उतराता दिखाई दिया। लोगों ने सूचना बछरावां पुलिस को दी। मौके पर कोतवाल रवेंद्र सिंह पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें