फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास को लेकर मारपीट, 10 घायल

Mon, 20 Jul 2015 11:37 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र के किठावां गांव में सोमवार को लोहिया आवास को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक दूसरे पर फरसे, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे जमकर बरसाए। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन


बवाल में दोनों ओर से 10 लोग घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया।  सुबह किठावां गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बाद बवाल हो गया।

 एक दूसरे पर फरसे, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे से हमला बोला गया। इसमें एक पक्ष से शेर अली, उसका भाई पीर अली, भाभी नूरजहां, इरशाद, इलियास और दूसरे पक्ष से अयाज, नसीम, इसलाम, पप्पू, भुग्गन घायल हुए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां नूरजहां की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती कर लिया गया। एक पक्ष के शेर अली का कहना है कि दूसरे पक्ष का पप्पू गांव में पंचायत मित्र है।

उसने लोहिया आवास का लाभ अपात्र को दिलवा दिया है। इसका विरोध करने पर उसने अपने परिवारीजनों के साथ हमला बोल दिया। एक बोलेरो का शीशा तोड़ दिया। साथ ही दो बाइकें भी तोड़ दीं।

दूसरे पक्ष के अयाज का कहना है कि पानी की निकासी के लिए के घर के पास नाली खोद रहा था। नाली खोदने से दूसरे पक्ष के लोगों ने मना कर दिया। विरोेध करने पर हमला बोला।
विज्ञापन


सलोन कोतवाल गजेंद्रपाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष बवाल को लेकर अलग-अलग बात कह रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें