सरेनी के गौतमनखेड़ा मजरे हसनापुर निवासी रामगोपाल सिंह के 22 वर्षीय बेटे
धनंजय सिंह को गौतमन चौराहा स्थिति मेडिकल स्टोर संचालक विष्णु कुमार
मिश्रा ने शुक्रवार को इंजेक्शन लगा दिया था। इससे युवक की मौत हो गई थी।
लोगों के बवाल और दवा की दुकान को फूंकने के बाद पुलिस ने आरोपी केमिस्ट के
खिलाफ केस दर्ज किया था। शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को उसकी मेडिकल
स्टोर के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ आरके सिंह ने बताया कि आरोपी
केमिस्ट को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।