चालक से 50 हजार छीने
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को राइस मिल मालिक के चालक से 50 हजार रुपये छीन लिए गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जगतपुर थाना क्षेत्र के दुर्गा मिनी राइसमिल मधवापुर के मालिक अनूप सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि टीकर अगाचीपुर गांव के एक व्यक्ति ने गुरुवार को उसके चालक श्यामलाल की पिटाई करके 50 हजार रुपये छीन लिए। साथ ही जानमाल की धमकी दी। एसओ राकेश सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।