फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुरसतगंज क्षेत्र के पूरे गोविंद मजरे हरियावां गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार गिरने से बच्ची की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। बारिश के चलते घर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह कच्ची दीवार ढहनेे से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वह घर के पास खेल रही थी। सीओ ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उधर, राही ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल मछेछर का किचन शेड सोमवार देर रात ढह गया। गनीमत रही कि स्कूल बंद था। वरना बड़ा हादसा हो जाता।
पूरे गोविंद मजरे हरियावां निवासी रतीपाल किसानी करता है। उसकी बेटी नैना (4) मंगलवार सुबह घर के पास खेल रही थी। इस बीच एक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इससे चार वर्षीय नैना मलबे में दब गई। इससे घटना से हड़कंप मच गया। जब तक ग्रामीण मलबा हटाकर नैना को बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि बारिश के कारण दीवार में सीलन आ गई थी, जिसके चलते वह ढही। घटना की सूचना पर सीओ तिलोई डॉ. बीनू सिंह, कार्यवाहक थानेदार प्रहलाद सिंह मौके पर पहुंचे और हादसे की बाबत पूछताछ की। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्रीय लेखपाल भी भी घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राही ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल मछेछर का किचन शेड सोमवार देर रात भरभरा कर ढह गया। साथ ही अन्य हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह शिक्षक स्कूल पहुंचे तो यह देख दंग रह गए। ग्राम प्रधान केपी सिंह भी पहुंचे और स्कूल के किचन शेड के ढहने की जानकारी ली। उनका कहना है कि स्कूल की मरम्मत कराने के लिए उच्चाधिकारियों से कहा गया है। स्कूल में 108 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। रात के समय स्कूल बंद होने से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रधानाध्यापक कुसुम त्रिवेदी का कहना है कि किचनशेड ढहने की सूचना बीएसए को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें