महिला समेत दो हत्या आरोपी गिरफ्तार
हरचंदपुर (रायबरेली)। भूमि विवाद में हुई किसान की हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। शहर के लोहानीपुर के रहने वाले महेंद्रनाथ वाजपेयी की रविवार को उस समय पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जब वह मुबारकपुर गांव अपनी जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। एसओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी शीतलादीन निवासी शमशेर का पुरवा मजरे हथौरा बुजुर्ग गुरुबख्शगंज व रामावती पत्नी रामप्यारे निवासी मुबारकपुर हरचंदपुर को मुखबिर की सूचना पर आस्तीक मंदिर के पास से दबोच लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी एवं लाठी भी बरामद कर ली गई है।