फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के साथ मिलकर महिला ने पति को चप्पलों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई के साथ मिलकर पति को चप्पलों से पीटा
विज्ञापन

रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में भाई के साथ मिलकर एक महिला ने अपने पति की चप्पलों से पिटाई की। दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के दो सड़का मोड़ के पास रविवार को उस समय अफरातफरी तफरी मच गई, जब नशे में धुत साइकिल सवार पति-पत्नी व साले की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले महिला ने चप्पलों से अपने पति को पीटा। इसके बाद उसके भाई ने जीजा को पीट दिया। तमाशा देख रहे एक युवक ने अपने मोबाइल में इस पूरे घटनाक्रम को कैद कर लिया। पिटाई का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। हालांकि वीडियो बन जाने के बाद तीनों कुछ बोले वहां से खिसक लिए। यह वीडियो जिले में चर्चा का विषय रहा। एसओ विनोद कुमार सिंह का कहना है कि यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें