ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, आपूर्ति ठप
रायबरेली। शहर में इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र से निकले आरडीए फीडर के एक बिजली के खंभे में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी।
इससे तीन खंभों के तार टूट गए। इससे करीब तीन घंटे तक फीडर बंद रहा। इससे एक हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
इंदिरा नगर उपकेंद्र से निकले आरडीए फीडर से इंदिरा नगर, आरडीए, कैनाल रोड, प्रकाश नगर समे छह मोहल्लों को बिजली आपूर्ति होती है।
करीब 11 बजे कैनाल रोड पर डीएम आवास को जाने वाली सड़क पर एक ट्रक ने खंभे में टक्कर मार दी। इससे तार टूट गए।
जब तक पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता और कर्मचारी मौके पर पहुंचते, तब तक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। अवर अभियंता जय प्रकाश पटेल ने बताया कि करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।