फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने कंपनी कमांडर के साथ की गालीगलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। होमगार्डों ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में हंगामा किया। उन्होंने दरोगा रवेंद्र सिंह पर कंपनी कमांडर के साथ गालीगलौैज करने का आरोप लगाया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपी है।
विज्ञापन


कंपनी कमांडर अजय सिंह ने सुबह कई होमगार्डों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचकर एसपी सुजाता सिंह से मुलाकात की। उन्होंने एसपी को बताया कि कोतवाली में तैनात दरोगा रवेंद्र सिंह ने उनके साथ गालीगलौैज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

एसपी ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय को सौंपी गई है। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी। उधर, दरोगा का कहना है कि कंपनी कमांडर के साथ गालीगलौज नहीं की गई है। सदर कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि कंपनी कमांडर स्वयं मिट्टी खनन करा रहे थे। दरोगा के रोकने पर बेवजह का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें