फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली करने गए किसान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार रात खेत की रखवाली करने गए किसान पर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी, चाकू व लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन



इससे वह घायल हो गया। आवाज सुनकर गांव का ही एक युवक बचाने दौड़ा। हमलावरों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया।


शिवपुर हुसैनाबाद गांव निवासी उमेश कुमार लोधी ने तहरीर देकर बताया कि खीरों कस्बा व शिवपुर हुसैनाबाद गांव के बीच में खेत हैं।


पिता लल्ली लोध रात में खेत की रखवाली करने गया था। रात करीब 11 बजे खीरों कस्बा निवासी इसरार व अबरार और उनके तीन साथी पिता से गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे, चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।


चीख सुनकर गांव के रावेंद्र कुमार बचाने गया तो उसे भी मारा-पीटा। गंभीर रूप से घायल लल्ली लोध को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।


एसओ अतुल सिंह ने बताया कि उमेश कुमार की तहरीर पर इसरार व अबरार को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें