फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में रुपए न लौटाएं तो कराओ एफआईआर: मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
‘15 दिन में रुपये न लौटाएं तो कराओ एफआईआर’
विज्ञापन


रायबरेली। ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के अपात्रों से 15 दिन में धनराशि की वसूली की जाए।

ऐसा न करने पर तत्काल एफआईआर की जाए। इसमें कतई लापरवाही न बरती जाए और पात्रों को आवास मुहैया कराया जाए। इससे पहले उन्होंने विकास भवन के दफ्तरों का निरीक्षण किया। दफ्तरों में इधर-उधर रखी फाइलों और गंदगी पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन


राज्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि अगर किसी अपात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया गया तो इसके लिए संबंधित अधिकारी दोषी होंगे।

उन्होंने इंदिरा आवास तथा लोहिया आवास के तहत दिए गए ऐसे आवासों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जो अब तक पूर्ण नहीं हो सके हैं।

मंत्री ने मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम एवं पीएमजीएसवाई के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पाइप पेयजल योजनाओं एवं नलकूपों को चलाने के निर्देश जल निगम के अधिशाषी अभियंता को दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए।

विकास कार्यों की समीक्षा से पूर्व मंत्री ने विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग, सूचना विभाग, जिला प्रोेबेशन अधिकारी कार्यालय एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय आदि का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यालयों में फाइलों के गलत रखरखाव एवं गंदगी पर नाराजगी भी व्यक्त की। फाइलों को सही प्रकार से रखने एवं कार्यालयों की साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

इस मौके पर सीडीओ राकेश कुमार, पीडी इंद्रसेन सिंह, डीसी मनरेगा अनिल सिंह, डीएसओ केएन सिंह, डीपीओ मनोज कुमार, डीपीआरओ सीके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें