फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस न मिलने से होटल मिडवे का भवन सील नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सीलिंग आदेश के बाद भी विकास प्राधिकरण शुक्रवार को होटल मिड-वे के भवन को सील नहीं कर सका। पुलिस की व्यवस्था न होने से टीम खाली हाथ लौट आई। हालांकि शहर के चार अवैध भवनों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन



रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) के सचिव ने जेई पीसी श्रीवास्तव व सुनील त्यागी की टीम को शुक्रवार को पांच अवैध भवनों को सील करने के आदेश दिए गए।

टीम को मिड-वे होटल को भी सील करना था, लेकिन पुलिस फोर्स की व्यवस्था न होने के कारण टीम भवन को सील नहीं कर सकी।

इसके अलावा टीम ने इंदिरा नगर में शिव प्रताप चौधरी, आरबी सिंह, कल्लू का पुरवा में अजय कुमार व आजाद नगर में मो. जिब्राइल के भवनों को सील कर दिया।

आरडीए के जेई पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि चार अवैध भवनों को सील कर दिया गया है। पुलिस बल न मिलने के कारण होटल मिड-वे को सील नहीं किया जा सका है। जल्द ही फोर्स मिलने के बाद होटल के भवन को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें